Posts

Showing posts with the label inspiring

जिंदगी तू बहुत खूबसूरत है हां जिंदगी तू बहुत खूबसूरत है ...

जिंदगी तू बहुत खूबसूरत है हां जिंदगी तू बहुत खूबसूरत है ... मैं मान गया... जो जैसे देखना चाहे... तू वैसी ही मूरत है.. जिंदगी तू बहुत खूबसूरत हां जिंदगी तू बहुत खूबसूरत है मैं मान गया मुझे तेरे हर एक रंग की जरूरत है.. जिंदगी तू बहुत खूबसूरत है हां जिंदगी तू बहुत खूबसूरत है तेरे हर उतार चढ़ाव में खुदा की ही सूरत है.. बस अब तू भी मान जा तेरा लुफ्त उठाने वालों की तुझे भी जरूरत है..  

तू खुद की खोज कर संसार मिल जाएगा..

  तू खुद की खोज कर संसार मिल जाएगा.. तू फूल बन इस बगिया का तेरा पल पल खिल जाएगा.. तू फूल से फिर गुलदस्ता बनना किसी के आंगन का... तू देखना तेरे संग जहां भी खिल जाएगा इस खूबसूरत दुनिया की तू खूबसूरती बन हर तत्व तुझमें मिल जाएगा..

टूट कर मैं बिखर गया था आज सोचता हूं तो शायद.... निखर गया था

Image
टूट कर मैं बिखर गया था आज सोचता हूं तो शायद.... निखर गया था  

इस तस्वीर में क्या दिख रहा है.. वैसे ही तक़दीर में लिखा दिख जाए तो क्या बात है...

Image
इस तस्वीर में क्या दिख रहा है.. वैसे ही तक़दीर में लिखा दिख जाए तो क्या बात है...  

कभी मन की तो कभी वक्त की मिल बांट कर सुन लो जिंदगी है प्यारे फूल के संग संग - कांटे भी चुन लो.,

Image
कभी मन की तो कभी वक्त की मिल बांट कर सुन लो जिंदगी है प्यारे फूल के संग संग - कांटे भी चुन लो.,  

मैंने जीत का अनुभव किया है

Image
बार बार हार मिलने पर भी मैंने जीत का अनुभव किया है जानते हो कैसे ?? हर मुश्किल का सामना करने का अनुभव जीत और हार से भी ज़्यादा सफ़र मायने रखता है दुनिया के हर रूप से परिचित होता गया.. जीत और हार से भी ऊपर साहस बोता गया मुक़ाम पर पहुंच पाओ या ना पहुंच पाओ हर पल में उत्सव हो... हर हाल में आनंद हो तो जीवन आईने संग रहता है।  

वजूद हमारा... तुम क्या हिलाओंगे... जो खुद हवा है ... तुम उसको क्या उड़ाओगे.. .

Image
वजूद हमारा... तुम क्या हिलाओंगे... जो खुद हवा है ... तुम उसको क्या उड़ाओगे..  

कुछ तो ए जिन्दगी बात है तुझमें

Image
कुछ तो ए जिन्दगी बात है तुझमें जो मिल जाए एक बार फिर तुझे छोड़ कर जाना नही चाहता उलझ जाए तो भी हिम्मत बांध लेता है पर तुझसे दूर होना नहीं चाहता...  

तुम कह लेते हो वो सह लेती है.. तुम जैसे चाहो वो वैसे रह लेती है.. कमज़ोर नही बस जात की मारी है.. ध्यान देना .. मेरी बात पर.. वो कमज़ोर नही हिम्मत से भरी नारी है.. .

Image
तुम कह लेते हो वो सह लेती है.. तुम जैसे चाहो वो वैसे रह लेती है.. कमज़ोर नही बस जात की मारी है.. ध्यान देना .. मेरी बात पर.. वो कमज़ोर नही हिम्मत से भरी नारी है..  

सेवा- सत्संग साधना- भावना

Image
सेवा- सत्संग साधना- भावना ये सब उस ही ईश्वर की ओर ले जाते हैं  जिन्हें हम पहले से ही मां-बाप के रूप में पाते हैं  

अपना कहने वाले मिल जाएंगे हज़ार

Image
अपना कहने वाले मिल जाएंगे हज़ार पर उन सब पर भारी पड़ता है अपना समझने वाले किसी एक का भी प्यार  

मुस्कुरा लेता हूं जिंदगी को गले लगा लेता हूं

Image
ये सोच कर मैंने  एक बार फिर मुस्कुराहट को गले लगा लिया कि जो कल था वो आज है नहीं... जो आज हुआ वो सत्य है पर हम हैं कहीं ...  जो कल होगा उसकी कल्पना है  पर उस पर बस नही...  फिर किस लिए इतना सोच रहा हूं  क्यों जिंदगी को दबोच रहा हूं ?  मुस्कुरा लेता हूं  जिंदगी को गले लगा लेता हूं  

बस अब थमने ही वाली ये कोरोनो की हवा है

Image
मौसम कह रहा है मुस्कुरालो यारों वक्त जैसा भी निभालो यारों क्योंकि अब वक्त ही वक्त की दवा है बस अब थमने ही वाली ये कोरोनो की हवा है  

ख्वाहिशों के बिसार हैं हम

Image
लगता है वाक्य ख्वाहिशों के बिसार हैं हम या पता नही . कहां और किधर हैं हम  

वो भीतर था मेरे

Image
 मैं ढूंढ में उसकी निकल गई.. वो इंतज़ार में मेरी था बैठा हुआ..  मैं दर बदर, घर घर बिचल गई  वो भीतर था मेरे जिसे मैं खुदा कहता रहा।  कि शक्ति है वही..  मंजिल है वही..  रास्ता भी सही..  वो जहां है वो है वहीं  बस चलना चाहता नहीं.. हर कोई..

Be positive राधे राधे

हां सही है वक्त कभी लौट कर नहीं आता मां बाप से बड़ा  कोई और नहीं कहलाता फर्ज निभाने वालो के आगे कर्म भी झुक जाता जो मिल गया वही उत्तम है सब जानते है कोई नही मान पाता सच्चा दोस्त किस्मत वालों को ही मिल पाता और अनुभव से मिली सीख कोई नही दे पाता और तुम जिसे सच्चे दिल से चाहो उसे तुम्हारा होने से कोई नही रोक पाता राधे राधे  

जयजयश्रीराधे

Image
हर रूप में राधा है.. हर रूप में कृष्णा.. मिल जाएंग जब चाहोगे बस छोड़ कर देखो तृष्णा..... जयजयश्रीराधे  

तू लिख दे आज या केह दे...

Image
तू लिख दे आज या केह दे.. जो मिला है और जिसकी चाहत थी?? हुआ हो.. चाहे जो भी... पर कहने की आज तुझे भी इजाज़त थी....  

आनंद की मत कर खोज

Image
खूबसूरती नज़र में खुशी सबर में मौन खबर में और ज़िन्दगी अधर में अनुभव है सुकुं संभव है हे मनुष्य आनंद की मत कर खोज उसे मत बना बोझ वो भीतर है बैठा तेरे राधे राधे जप ज़्यादा मत सोच..  

प्यार

Image
भाषा में आशा है यदि प्यार से प्यार को तराशा है