मेरे सपनो को वो पर लगाती
संग अपने वो मुझे मेरे सपनो से मिलवाती
मेरी बातों को वो इशारे से समझ जाती
कभी कभी तो वो
मुझे - मुझसे ही मिलवाती 
बेटियों से जीवन की हर काली खिल जाती
ये बेटियाँ नसीब वालों को ही मिल पाती....
सारे जहाँ की खुशियाँ वो अपने स्नेह से दे जाती
माँ होने का एहसास ये बेटियाँ ही समझ पाती.......
खुश हूँ अगर मैं बिटिया हूँ
खुशनसीब हूँ अगर मैं बिटिया की माँ हूँ .......

Comments

Popular posts from this blog

कहता है फकीर हे राह राहगीर तू कहता है जिसे अपनी जागीर वो है तेरी तक़दीर इसलिए शुक्र मना हर पल मैं भी शुक्र ही मनाता हूँ, तू तो बंगले गाड़ी में रहता है मैं तो सड़क पर बैठा भी उसकी मस्ती में इतरता हूँ.......

माँ जीवन मे अनमोल है