झूमें ये जीया घर आ रहें है पिया,

झूमें ये जीया
घर आ रहें है पिया,
जीवन के सारे रंग
खिल जाएँगे ,
बाते ये मन की जाने ये पक्षी
महकाए आँगन
नाचे सब सखी,
उनके लए मैने
हर लम्हा सिया
आज मेरे पिया
मुझे मिल जाएँगे,
बोले ये सुई
आरज़ू पूरी हुई
आँगन में चरण
कमल आएँगे ,
होगी फूलों की वर्षा
गूँजे हर दिशा
उनके आने से पहले
महके है फ़िज़ा,
झूमें ये जिया
घर आ रहे पिया
जीवन के सारे रंग खिल जाएँगे

Comments

Popular posts from this blog

कहता है फकीर हे राह राहगीर तू कहता है जिसे अपनी जागीर वो है तेरी तक़दीर इसलिए शुक्र मना हर पल मैं भी शुक्र ही मनाता हूँ, तू तो बंगले गाड़ी में रहता है मैं तो सड़क पर बैठा भी उसकी मस्ती में इतरता हूँ.......

माँ जीवन मे अनमोल है